गांव की बेटी ने बढ़ाया मान, प्रिंसी यादव बनीं असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी

भारत नामदेव
0


यूपी पीसीएस 2024 में शानदार सफलता, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर




मोंठ तहसील क्षेत्र के ग्राम गौपुरा की होनहार बेटी प्रिंसी यादव ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर यूपी पीसीएस 2024 परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी के प्रतिष्ठित पद पर चयन पाया है। प्रिंसी यादव, माधव सिंह यादव की पुत्री हैं और उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव सहित क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।


प्रिंसी की सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे इलाके के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर इस मुकाम तक पहुंचना उनके संघर्ष, समर्पण और लक्ष्य के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाता है।


परिवारजनों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। वहीं, क्षेत्र के लोगों ने प्रिंसी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top