समथर में “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” थीम पर मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

पलक श्रीवास
0

समथर (झांसी)। नगर में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” थीम के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पालिकाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पवन बुलकिया (जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी, भाजपा झांसी एवं पूर्व पार्षद) मौजूद रहे।




कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को सुरक्षित रखने का संदेश प्रमुखता से दिया गया। मुख्य अतिथि देवेन्द्र सिंह कंसाना ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी हमारी जीवनदायिनी है और इसके संरक्षण की जिम्मेदारी हर नागरिक की है।


विशिष्ट अतिथि पवन बुलकिया ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि स्वच्छ और हरित पर्यावरण ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है।


इस अवसर पर राजकुमार सेन, सोनू नामदेव, नीतेश शर्मा, हेमंत तिवारी, शैली नगाइच, रामजी मुदगिल, राममिलन पांचाल, दीपेश राय, बृजेश पाल एवं रामवीर रायकवार सहित कई गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पृथ्वी की सुरक्षा और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।


( रिपोर्टर आरिफ खान समथर ) Bundelivarta.com

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top