झांसी समेत प्रदेश भर के मेडिकल कर्मचारियों का लखनऊ में प्रांतीय अधिवेशन

रोहित राजवैद्य
0

झांसी न्यूज़। झांसी से लखनऊ तक। राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय कर्मचारी महासंघ, उत्तर प्रदेश का प्रांतीय वार्षिक अधिवेशन 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। इस अधिवेशन में राज्य सूचना आयुक्त श्री पदम नारायण द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।



स्थान व आयोजन की जानकारी

महासंघ के प्रदेश महामंत्री प्रदीप त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिवेशन कर्मचारी संघ भवन, गवर्नर हाउस गेट नंबर-1 के सामने स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों से प्रतिनिधि एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।


झांसी से पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल

विशेष रूप से झांसी मेडिकल कॉलेज से लगभग 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के लखनऊ पहुंचने की सूचना है। इससे अधिवेशन में कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी की संभावना जताई जा रही है।


कर्मचारियों की समस्याओं पर होगी चर्चा

अधिवेशन के दौरान कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इन समस्याओं को लेकर हाल ही में अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा शिक्षा के साथ कई दौर की वार्ता हो चुकी है, जिसमें सकारात्मक आश्वासन प्राप्त हुआ है।


अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

महासंघ की ओर से प्रदेश के सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों के कर्मचारियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर अधिवेशन को सफल बनाएं।


(रोहित राजवैद्य की रिपोर्ट) Bundelivarta.com 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top