झांसी | टीकाराम यादव स्मृति पीजी महाविद्यालय में मोंठ में आज मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र खरे ने की। इस मौके पर मोंठ थाने के निरीक्षक कमल प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं को संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों और नए कानूनों की विस्तृत जानकारी दी।
निरीक्षक ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता और महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई सेवाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन और 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन सेवाओं का उद्देश्य नागरिकों को जागरूक करना और महिलाओं को सशक्त बनाते हुए अपराधों की रोकथाम करना है।
प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र खरे ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं और बालिकाओं पर अपराधों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन सामाजिक संकोच और मर्यादाओं के कारण कई पीड़ित परिवारों को कुछ नहीं बता पातीं। इससे अपराधियों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों से समय-समय पर मित्रवत बातचीत करें, ताकि छात्र-छात्राएं अपने मन की बात निडर होकर साझा कर सकें।
कार्यक्रम में उपनिरीक्षक रजनीकांत ने साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। उपनिरीक्षक अरविंद और कांस्टेबल विवेक ने सुरक्षा को लेकर कहा कि सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। यदि नागरिक स्वयं सतर्क रहें तो अधिकतर अपराधों से बचा जा सकता है।
कार्यक्रम में आरक्षी रोहित बाजपेयी, महिला आरक्षी कोमल और मंजू भी मौजूद रहीं। इसके अलावा महाविद्यालय के मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. प्रणय त्रिपाठी, डॉ. इंदल शास्त्री, डॉ. बृजेंद्र सिंह चौहान, डॉ. नरेंद्र सिंह, अंशुल सरावगी, प्रशांत खरे, आतिफ सिद्दीकी, उस्मान बेग, रिचा मुखर्जी सहित सभी प्रवक्ता और कर्मचारी उपस्थित रहे।
( रिपोर्टर पलक श्रीवास ) Bundelivarta.com





