झांसी में नगर निगम कर्मचारी की हैवानियत, स्ट्रीट डॉग पर चाकू से किया हमला, मौत

रोहित राजवैद्य
0

 झांसी न्यूज । झांसी कोतवाली थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नगर निगम में  कार्यरत एक सफाई कर्मचारी ने नशे की हालत में एक बेजुबान स्ट्रीट डॉग पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू से  किए गए ताबड़तोड़ वारों में डॉग की आंते बाहर आ गई।



प्रत्यक्षदर्शी के  मुताबिक, बड़ागांव गेट के पास रहने वाले जमुना बाल्मीकि शुक्रवार को शराब के नशे में  शंकर सिंह बगीचा मोहल्ले में घूम रहा था। तभी वहां एक स्ट्रीट डॉग में उसके  करीब आते ही भौंकना शुरु कर दिया। इससे नाराज होकर जमुना ने पहले तो डॉ़ग को भड़काया और फिर घर जाकर चाकू ले आया।


उसने पीछे से  हमला करते  हुए डॉग के पेट में कई वार कर दिये। खून से लथपथ डॉग तड़पता रहा, लोग उसे  देखते  रहे। सुचना मिलते  ही कुछ पशु प्रेमी मौके पर पहुंचे  और गंभीर हालत में डॉग को पास के पशु अस्पताल ले गए। लेकिन ज्यादा खून बह जाने और आंते बाहर आने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी।


इस बर्बरता का विडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिससे मामला वायरल हो गया। पुलिस हरकत में आई और आरोपी को  हिरासत में ले लिया गया। 


थाना प्रभारी  राजेश पाल सिंह ने बताया कि आरोपी से  वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया  गया है। आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच जारी है। 


इस घटना ने शहर में इंसानियत और संवेदनशीलता को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए है। स्थानीय लोगों और एनिमल एक्टिविस्ट्स ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।



👉  ताजा ख़बरों के लिए व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ें


(रोहित राजवैद्य की रिपोर्ट) Bundelivarta.com

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top