झांसी | उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियाँ शुरू होते ही झांसी जनपद की पूंछ जिला पंचायत वार्ड-1 की सीट सुर्खियों में आ गई है। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची दुरुस्तीकरण का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही संभावित प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। अब तक एक दर्जन से अधिक नाम चर्चाओं में आ चुके हैं।
ये हैं संभावित दावेदार
वार्ड-1 पूंछ की सीट से सामान्य वर्ग में राजा प्रताप सिंह (राजा जौरा), आनंदी परिहार और ब्रह्मजीत द्विवेदी का नाम सबसे आगे चल रहा है। वहीं ओबीसी वर्ग में राम कुमार यादव (पूंछ), बृजेश यादव (खिल्ली), इंजीनियर यादवेंद्र सिंह यादव, कवेंद्र यादव, महेश पाल (कायला) और दीपू यादव की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। फिलहाल सीटों के आरक्षण तय होने का इंतजार है। उसके बाद तस्वीर और साफ होगी तथा दावेदारों की संख्या में कमी-बढ़ोत्तरी संभव है।
2021 में ऐसे रहे नतीजे
पिछले पंचायत चुनाव 2021 में यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी। कुल 13 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे, लेकिन सिर्फ दो ही अपनी जमानत बचा पाए थे। बालकिशुन ने 7483 वोट पाकर जीत दर्ज की थी। वहीं यादवेंद्र सिंह यादव को 6325 वोट मिले और वह उपविजेता बने। शेष 11 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। जनता ने साफ संकेत दिया कि मुकाबला दो ही दावेदारों के बीच सिमट कर रह गया था।
वोटों का गणित
वार्ड-1 पूंछ में कुल 44,708 मतदाता दर्ज हैं। 2021 में यहां 76.81% मतदान हुआ था। 33,894 वोट पड़े, जिनमें से 3275 वोट खारिज कर दिए गए। यानी कि विजेता और हारने वाले का फैसला 30,619 वैध वोटों से हुआ था। जातिगत समीकरण की बात करें तो यहां यादव, कुर्मी, ब्राह्मण और ठाकुर समाज की संख्या निर्णायक भूमिका निभाती है। साथ ही अनुसूचित जाति और मुस्लिम मतदाता भी संतुलन बनाने में अहम साबित होते हैं।
सीट का समीकरण और आगे का रास्ता
वार्ड-1 पूंछ जिला पंचायत सीट में कई ग्राम पंचायत और गाँव शामिल हैं, जिससे यह क्षेत्र राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। 2021 में यहां 76% से ज्यादा मतदान ने साबित कर दिया था कि ग्रामीण जनता पंचायत चुनाव को लेकर सजग और गंभीर है। अबकी बार सीट के आरक्षण के बाद ही साफ होगा कि किस जाति और वर्ग के प्रत्याशी को बढ़त मिलेगी। अभी से संभावित उम्मीदवारों ने प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है और जनसंपर्क में जुट गए हैं।
1. ढेरी, ढेरा, जरहा कलां, काशीपुरा, खरैला, सेसा, कनैछा,खकल, बदैरा, पूंछ, फ़तेहपुर, धमधौली, सलेमपुर, सराय, बाबई, ब्रसिंहपुरा, ग्यारई, धौरका, चितगुंवा, सिकंदरा, मबूसा, कायला, मडोरा, खिल्ली, आमगांव, अमरौख, टोडी, अहरौली, गोपुरा, बसोबई, जौरा, अमखेरा, टांडा, सेना, सारण, इमिलिया, भुजौंद, जरया खुर्द, गणेशपुरा, सिलारी, परैछा, पनारी, खिल्ली




