झांसी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

आशुतोष नायक
0

झांसी न्यूज़। झांसी के ओरछा गेट कॉलोनी में 32 वर्षीय रूचि उर्फ लाली की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया, जिसके चलते उसने जहर पी लिया। दो महीने तक ग्वालियर में इलाज चला, लेकिन मंगलवार रात उसकी मौत हो गई।



मायके पक्ष ने किया हंगामा

बुधवार को जब पोस्टमार्टम के बाद शव झांसी पहुंचा तो मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। हंगामे के चलते अंतिम संस्कार रोक दिया गया। पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया और देर रात दाह संस्कार करवाया।



दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

मृतका के भाई राहुल सेजवार ने बताया कि 7 जून 2023 को उसकी शादी दीपू से हुई थी, जो एंबुलेंस ड्राइवर है। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष 5 लाख रुपये की मांग कर रहा था। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण यह रकम नहीं दी जा सकी।



फोन पर रोई थी बहन

राहुल के मुताबिक, तीन महीने पहले रूचि ने फोन पर रोते हुए प्रताड़ना की बात बताई थी। जब वे बहन को मायके ले जाने आए, तो ससुराल पक्ष ने रोक लिया। 26 जनवरी 2025 को परिवार झांसी आने वाला था, लेकिन इससे पहले ही रूचि ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया। 2 महीने तक ग्वालियर में उसका इलाज़ चला। लेकिन 25 मार्च 2025 को उसकी मौत हो गई।


पुलिस जांच में जुटी

सीओ सिटी स्नेहा तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के आरोपों को ध्यान में रखते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


(रोहित राजवैद्य की रिपोर्ट) Bundelivarta.com 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top