झांसी न्यूज़ | झांसी में कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नए नेतृत्व की घोषणा की है। पार्टी ने मनोज गुप्ता को दोबारा शहर अध्यक्ष की कमान सौंपी है, जबकि जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देशराज रिछारिया को दी गई है।

गुरुवार देर रात कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए अध्यक्षों की सूची जारी की। झांसी में पार्टी के पुराने और सक्रिय कार्यकर्ता मनोज गुप्ता को एक बार फिर शहर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, जिले में दलित समुदाय में प्रभाव रखने वाले देशराज रिछारिया को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
नई नियुक्तियों की घोषणा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को मजबूत करने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कांग्रेस आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने में जुटी है और यह बदलाव उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
👉 ताजा ख़बरों के लिए व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ें
(रोहित राजवैद्य की रिपोर्ट) Bundelivarta.com
पलक श्रीवास
रोहित राजवैद्यDatiya
पलक श्रीवासJhansi