निजी भूमि पर फर्जी दस्तावेजों से खनन पट्टा स्वीकृत पीड़ित ने की FIR दर्ज की मांग

Journalist Bharat Namdev
0


निजी भूमि पर फर्जी दस्तावेजों से खनन पट्टा स्वीकृत पीड़ित ने की FIR दर्ज की मांग




झांसी के टहरौली तहसील क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने अपनी निजी भूमि पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खनन पट्टा स्वीकृत कराने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने उपजिलाधिकारी से शिकायत कर अवैध खनन रोकने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।


मामला टहरौली थाना क्षेत्र के ग्राम कुकरगांव का है, जहां खाता संख्या 478 और 294 की भूमि पर काबिज ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि प्रीतम सिंह परिहार नामक व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी जमीन पर अवैध रूप से खनिज पट्टा स्वीकृत करा लिया है।


पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने कभी भी अपनी जमीन के लिए कोई सहमति या अनुमति नहीं दी, इसके बावजूद खनन विभाग द्वारा बिना सत्यापन के पट्टा स्वीकृत कर दिया गया, जो पूरी तरह नियमों के खिलाफ है।


ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पट्टा धारक अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जमीन पर कब्जा कर बालू का अवैध खनन करने का प्रयास कर रहा है और विरोध करने पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।


इस पूरे मामले को लेकर पीड़ितों ने उपजिलाधिकारी टहरौली को प्रार्थना पत्र सौंपकर फर्जी दस्तावेजों की जांच, पट्टा निरस्त करने, अवैध खनन रोकने और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करता है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top