झांसी में स्कूल बस पलटी, 15 छात्र घायल

आशुतोष नायक
0

झांसी न्यूज़ | झांसी में सोमवार सुबह एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 15 बच्चे घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। यह हादसा पूंछ थाना क्षेत्र के बाबई गांव के पास हुआ।



तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मायानंद गुरुकुल स्कूल की बस सुबह 30 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस चालक 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चला रहा था। अधिक गति होने की वजह से मोड़ पर बस असंतुलित हो गई और पलट गई। दुर्घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने बचाई बच्चों की जान

दुर्घटना होते ही बस में सवार बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।



घायलों की सूची

  1. विवेक (पुत्र अरविंद, ग्राम कुइया)

  2. अंकित (पुत्री चतुर्भुज, ग्राम बरोदा)

  3. नीलम गोस्वामी (पुत्री गणेश जी प्रसाद, ग्राम बरोदा)

  4. अक्षय कुशवाहा (पुत्र हरिनारायण, ग्राम कुइया)

  5. आभा वर्मा (पुत्री राजेंद्र प्रसाद, ग्राम बरोदा)

  6. अनन्या (पुत्री रविकांत, ग्राम कुइया)

  7. पूनम (पुत्री हरीश, ग्राम कुइया)

  8. शिवानी (पुत्री लोक सिंह, ग्राम कुइया)

  9. शिखा (पुत्री देवेश कुमार, ग्राम बरोदा)

  10. शिवानी (पुत्री देवेश कुमार, ग्राम बरोदा)

  11. मोना (पुत्री हरिशरण, ग्राम कुइया)

  12. इशांत (पुत्र दिनेश वंशकार, ग्राम कुइया)

  13. राजवीर (पुत्र संतोष बरार, ग्राम कुइया)

  14. वर्षा (पुत्री रमाकांत गोस्वामी, ग्राम बरोदा)

  15. विशाल गोस्वामी (पुत्र रमाकांत, ग्राम बरोदा)

बस जब्त, ड्राइवर पर केस दर्ज

मोंठ के सीओ देवेंद्र नाथ ने बताया कि पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की शिकायत पर बस चालक और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी है।


👉  ताजा ख़बरों के लिए व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ें


(रोहित राजवैद्य की रिपोर्ट) Bundelivarta.com

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top