जालौन। कोंच कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। मृतक सुरेंद्र अपने भांजे का जन्मदिन मनाने के लिए बहन के घर आया था, लेकिन बाजार से लौटते समय हुए हादसे ने पूरे परिवार को गमगीन कर दिया।
बर्थडे की शॉपिंग के बाद हुआ हादसा
ग्राम लौना निवासी सुरेंद्र (35) अपने 9 वर्षीय बेटे मयंक के जन्मदिन की शॉपिंग के लिए पत्नी रामलली के साथ कोंच आया था। उनके साथ साला प्रवेश कुशवाहा भी अपनी पत्नी प्रियंका के साथ मौजूद था। शाम करीब 6:30 बजे सभी लोग सागर चौकी तिराहे के पास एक ठेले पर मोमोस खा रहे थे।
बाइक स्टार्ट करते ही मौत का शिकंजा
मोमोस खाने के बाद जब सुरेंद्र अपनी बाइक स्टार्ट करने लगा, तभी अचानक वह अनियंत्रित होकर पास से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उसे गंभीर हालत में एक निजी नर्सिंग होम पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर न मिलने पर उसे सीएचसी रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
खुशियों का माहौल बदला मातम में
मृतक सुरेंद्र तीन बच्चों का पिता था। जन्मदिन की तैयारियों के बीच इस हादसे की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
(रोहित राजवैद्य की रिपोर्ट) Bundelivarta.com