झांसी में 8 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी की जमानत याचिका कोर्ट ने गुरुवार को खारिज कर दी। आरोपी ने 40 दिन पहले बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसने बच्ची की मां को भी धमकाया था। करीब एक माह से आरोपी जेल में बंद है।
विशेष लोक अभियोजक विजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि एक व्यक्ति ने एरच थाना में तहरीर दी थी। बताया था कि 3 जनवरी को वह पिता के साथ मजदूरी करने पिरौना गांव गया था। घर पर 8 साल की बेटी और पत्नी थी। दोपहर में पत्नी जानवरों को चारा डालने गई थी। तभी भदरवारा बुजुर्ग गांव निवासी राजकुमार पटेल (52) पुत्र चतुर सिंह बेटी को अकेला पाकर मकान के सामने रखी दुकान के पीछे ले गया। वहां पर मुंह दबाकर दरिंदगी की।
इस दौरान पत्नी घर पहुंच गई। वहां पर बेटी नहीं थी तो वह तलाश करते हुए मौके पर पहुंच गई। पत्नी के चिल्लाने पर आरोपी धक्का दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, बीएनएस और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। बाद में आरोपी को गिरफ्तार करके 6 जनवरी को जेल भेज दिया था। तभी से आरोपी राजकुमार जेल में बंद है।
जमानत याचिका खारिज
आरोपी ने पिछले दिनों कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। विशेष लोक अभियोजक ने जमानत का विरोध किया। तमाम साक्ष्यों को देखते हुए कोर्ट ने आरोपी राजकुमार की जमानत याचिका निरस्त कर दी। अब उसे जेल में ही रहना होगा।
(रोहित राजवैद्य की रिपोर्ट) Bundelivarta.com