ललितपुर | तालबेहट रविवार को पूर्व उपप्रधानमंत्री एवं महान जननायक बाबू जगजीवन राम की जयंती कांग्रेस कार्यालय तालबेहट में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी विनोद अवस्थी (एडवोकेट) ने की।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजेश संडिल्य, मंडल अध्यक्ष राकेश जैन, रक्षपाल सिंह बुंदेला (एडवोकेट), नगर अध्यक्ष अमित बुंदेला (एडवोकेट) और बालचंद्र रजक ने बाबू जगजीवन राम के त्याग, संघर्ष और देश के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने कहा कि बाबू जगजीवन राम का जीवन समाज के सभी वर्गों के उत्थान, समानता और न्याय के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और कांग्रेस पार्टी उनके सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दसरथ अहिरवार, जगभान कुशवाहा, ब्रजेश वंशकार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी ने बाबू जगजीवन राम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी |
( रिपोर्टर मुकेश रजक ) Bundelivarta.com



