तालबेहट में मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

पलक श्रीवास
0


ललितपुर जनपद के तालबेहट नगर पंचायत में मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम अभिजीत सिंह ने पार्षदों को पद की शपथ दिलाई।



समारोह में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान दोनों नेताओं ने नव-नियुक्त पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए नगर के विकास में सक्रिय और जिम्मेदार भूमिका निभाने का आह्वान किया।




शपथ लेने वालों में सुबोध दीक्षित, नितिन कपूर और अनीता रामू खटीक शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में नगर पंचायत अध्यक्ष पुनीत सिंह परिहार ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं नगरवासी मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।


( रिपोर्टर मुकेश रजक ) Bundelivarta.com

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top