ललितपुर: करंट लगने से राजमिस्त्री की हुई दर्दनाक मौत

पलक श्रीवास
0


ललितपुर जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां मकान निर्माण कार्य के दौरान एक राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।



मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम साडूमल निवासी छलौने अहिरवार के रूप में हुई है, जो पेशे से राजमिस्त्री था।

बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर करीब 1 बजे छलौने अहिरवार राधाकृष्ण मंदिर के पास एक मकान के निर्माण कार्य में लगा हुआ था। इसी दौरान वह अचानक हाई वोल्टेज विद्युत करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने के कारण वह संतुलन खो बैठा और मकान से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


( रिपोर्टर शिवकुमार त्रिपाठी ) Bundelivarta.com



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top