शराब के नशे में मां को बेटे ने सीढ़ियों से दिया धक्का, इलाज के दौरान मौत

पलक श्रीवास
0


झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली और मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है | जहां एक मां को अपने बेटे को शराब पीने से मना करना इतना भारी पड़ गया कि उसे मौत के घाट उतरना पड़ा, क्योंकी बेटे ने शराब के नशे में अपनी ही मां को सीढ़ियों से धक्का दे दिया | इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया |   





आसपास के लोग जब महिला के घर पहुंचे तो वहां बुजुर्ग महिला को खून से लथपथ पाया, जिससे सबके होश उड़ गए , घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई | तुरंत पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है |


क्या है पूरा मामला 


दरअसल पूरा मामला खैरा गांव का है, जहां 70 वर्षीय हरकू पत्नी पंजना, जिसके पांच बेटे है |  हरखू अपने चौथे बेटे के साथ रहती थी |  सोमवार की रात हरकू घर की  छत पर अकेली बैठी थी तभी उसका बेटा आत्माराम शराब के नशे में घर लौटा, तो हरकू ने उसे डांटा और खाना खाने के लिए कहा इसी पर दोनों में बहसहो गई , इसी बहस के दौरान युवक अपना आपा खो बैठा और उसने सिलवटें से अपनी ही मां के सिर पर वार कर दिया और इसके बाद सीढ़ियों से उसे धक्का दे दिया |  इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया |


शोर शराबा सुनकर लोग हुए इक्ट्ठे 


शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग हरकू के घर पहुंच गए जहां उन्होंने महिला को खून से लथपथ पाया, इसके बाद महिला को  तुरन्त मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां मंगलवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई | घटना की जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया  | 


पत्नी का भी गला दबाकर की थी हत्या की कोशिश 


आत्माराम के बेटे ने बताया कि उसके पिता हर दिन शराब पीकर गाली गलौज करते हैं और मारपीट करते हैं एक बार शराब के नशे में मां सावित्री देवी का भी गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की थी तब से वह और उसकी माँ सिपरी बाजार थाना क्षेत्र के नदनपुरवा मोहल्ले मे एक किराए के मकान में रहते हैं |


( रिपोर्टर पलक श्रीवास ) Bundelivarta.com

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top