कटेरा मेला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, बलराम भारती ने किया उद्घाटन

रोहित राजवैद्य
0

झांसी न्यूज़। मौदहा/कटेरा। कटेरा में आयोजित ऐतिहासिक कटेरा मेला महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खेल प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री बलराम भारती ने किया। उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बलराम भारती ने कहा कि कटेरा मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराया जाए। ऐसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ क्षेत्र की लोक संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



उन्होंने कहा कि माता-पिता की कृपा और बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से उन्हें इस आयोजन का शुभारंभ करने का अवसर मिला, जिसे वह अपना सौभाग्य मानते हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजनकर्ता मंडल और मेला कमेटी को बधाई देते हुए उनका आभार व्यक्त किया।



इस अवसर पर डॉ. रश्मि आर्या, पप्पू सेठ, गौरीशंकर वर्मा, मनोज प्रियदर्शी, धनीराम डबरिया, गुड्डी देवी, लाला राम अहिरवार, संजीव चतुर्वेदी, रमेश चंद्र, परशुराम अहिरवार, महादेव भास्कर, कमलेश पत्रकार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। मेले के शुभारंभ को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।




(रोहित राजवैद्य की रिपोर्ट) Bundelivarta.com

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top