सम्पूर्ण समाधान दिवस में मण्डल आयुक्त ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

पलक श्रीवास
0


 ललितपुर जिले के मड़ावरा तहसील सभागार में शनिवार को मण्डल आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए।




मण्डल आयुक्त ने एक-एक कर सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए निर्देशित किया कि समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई तय होगी।




समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, बिजली, पेयजल एवं अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे मौके पर जाकर शिकायतों का सत्यापन करें और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें, जिससे आमजन को राहत मिल सके।


मण्डल आयुक्त ने मड़ावरा ब्लॉक कार्यालय परिसर में स्थापित प्रेरणा शॉप का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिट्टी का मटका खरीदकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रयासों की सराहना की।



इस मौके पर जिलाधिकारी ललितपुर, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 


रिपोर्ट शिवकुमार त्रिपाठी  ) Bundelivarta.com

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top