जालौन| के कोंच कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक कैंटीन को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
पीड़ित के मुताबिक, चोर दुकान से करीब ढाई हजार रुपये नगद और लगभग एक हजार रुपये तक का गुटखा चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए और भीड़ जुट गई।
सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके।
( रिपोर्टर पलक श्रीवास ) Bundelivarta.com



