झांसी न्यूज़ | झांसी पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत समथर थाना पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।
अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन श्री अशोक सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र श्री केशव कुमार चौधरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी श्री बीबीजीटीएस मूक्तग के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार किए गए वारंटी इस प्रकार हैं—
-
मिखान चौधरी पुत्र जुब्बई जाटव, निवासी चुंगी नाका, कस्बा एवं थाना समथर, उम्र करीब 46 वर्ष। यह केस नंबर 1201/04 धारा 323/504/506 में वांछित था।
-
जितेंद्र उर्फ पन्नालाल पुत्र रघुवीर, निवासी नई बस्ती, थाना समथर, उम्र करीब 29 वर्ष। यह केस नंबर 04/19 धारा 307/452/504 में वांछित था।
पुलिस टीम ने दोनों को उनके घरों के बाहर से गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए अदालत में पेश किया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
-
श्री योगेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष समथर
-
उ.नि. श्री सुदर्शन चंद्र
-
उ.नि. श्री शिववीर सिंह
-
हे.का. 427 विनय कुमार
(रोहित राजवैद्य की रिपोर्ट) Bundelivarta.com