निवाड़ी : तरीचर कला सीएम राइज स्कूल में हुआ कृषि संकल्प अभियान

रोहित राजवैद्य
0

निवाड़ी न्यूज़ | निवाड़ी जिले के नगर पंचायत तरीचर कला स्थित सीएम राइज स्कूल में सोमवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था।



कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र टीकमगढ़ से आए वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एस. के. जाटव ने मिट्टी परीक्षण, उन्नत बीज, पौध संरक्षण, मशरूम उत्पादन और मधुमक्खी पालन जैसे विषयों पर किसानों को व्यावहारिक जानकारी दी।


उद्यानिकी विभाग के प्रभारी उद्यान विस्तार अधिकारी श्री राजू अहिरवार ने पोली हाउस, नेट हाउस और अन्य योजनाओं पर मिलने वाले अनुदानों की जानकारी दी। साथ ही फल एवं पुष्प विस्तार कार्यक्रम से जुड़े लाभ भी समझाए।


पशुपालन विभाग से डॉ. राकेश सोनी ने गाय, भैंस, बकरी की उन्नत नस्लों और पशु किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से जुड़ी जानकारियां साझा कीं। वहीं, मत्स्य विभाग के मत्स्य निरीक्षक श्री आरपी पटेल ने मछली पालन पर मिलने वाले अनुदान के बारे में बताया।


रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी से आए डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, डॉ. शैलजा चौहान और डॉ. चंद्रशेखर ने खरीफ मौसम में बोई जाने वाली फसलों की उन्नत किस्मों और पादप प्रजनन की जानकारी दी।


कृषि अभियांत्रिकी विभाग की सुश्री संजना जैन ने सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, रोटावेटर, थ्रेशर, रीपर बाइंडर, पलटा प्लाउ, जीरो टिलेज सीड ड्रिल जैसे कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान और पंजीयन प्रक्रिया के बारे में बताया।


परियोजना संचालक आत्मा निवाड़ी श्री भारत राजवंशी ने प्राकृतिक खेती, बीजामृत, जीवामृत बनाने और उनके उपयोग पर जानकारी दी। वहीं पातंजलि के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दिनेश प्रजापति ने जैविक खेती, क्लस्टर योजना और अनुदान से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी।


अंत में आए हुए कृषकों और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया।


👉  ताजा ख़बरों के लिए व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ें


(निवाड़ी से अखंड की रिपोर्ट) Bundelivarta.com 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top