निवाड़ी कलेक्ट्रेट में वंदे मातरम् से कार्य दिवस की शुरुआत

रोहित राजवैद्य
0

निवाड़ी न्यूज़ | निवाड़ी में शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के पहले कार्य दिवस पर राष्ट्र-गीत "वंदे मातरम्" और राष्ट्र-गान "जन गण मन" का सामूहिक गायन कर कार्य प्रारंभ किया जाता है। इसी परंपरा का पालन करते हुए आज कलेक्ट्रेट परिसर में जून 2025 के पहले कार्य दिवस के अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने एकत्र होकर सामूहिक रूप से राष्ट्र-गीत और राष्ट्र-गान का गायन किया।



इस आयोजन की शुरुआत गर्व और समर्पण की भावना के साथ की गई, जिसमें डिप्टी कलेक्टर सुश्री विनीता जैन सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। वंदे मातरम् गीत जहां देशभक्ति की प्रेरणा देता है, वहीं जन गण मन हमें एकता और अखंडता का संदेश देता है।



यह आयोजन कर्मचारियों को राष्ट्रीय भावना से जोड़ने और कर्तव्य के प्रति सजग करने का एक सकारात्मक प्रयास माना गया।


👉  ताजा ख़बरों के लिए व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ें


(निवाड़ी से अखंड की रिपोर्ट) Bundelivarta.com 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top