निवाड़ी : विकसित कृषि संकल्प अभियान से किसानों को मिला मार्गदर्शन

रोहित राजवैद्य
0

निवाड़ी न्यूज़ | निवाड़ी जिले की ग्राम पंचायत विरोरा खेत में विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग और पशुपालन विभाग के विशेषज्ञों ने किसानों को उनके विभागों से संबंधित संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।



कार्यक्रम में कृषि विभाग के श्री कुलदीप कौशिक ने प्राकृतिक खेती के महत्व और इसके लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रसायनों के स्थान पर जैविक खाद, गोबर खाद और नीम से बने उत्पादों के उपयोग से फसलों की गुणवत्ता बढ़ाई जा सकती है।


कृषि वैज्ञानिक श्री प्रजापति ने किसानों को मिट्टी परीक्षण की विधि समझाई और बताया कि जैविक खाद व वर्मी कम्पोस्ट का समुचित उपयोग कर कैसे उपज में वृद्धि की जा सकती है।


इस अवसर पर केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय से आए वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत बीज, बीज उपचार की तकनीक और कृषि के साथ-साथ वृक्षारोपण को अपनाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिश्रित खेती और पेड़ लगाने से आय बढ़ाई जा सकती है।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कृषकों ने भाग लिया और नई तकनीकों को अपनाने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम भविष्य की खेती को बेहतर दिशा दे सकते हैं


👉  ताजा ख़बरों के लिए व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ें


(अखंड की रिपोर्ट) Bundelivarta.com

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top