झांसी न्यूज़ | झांसी के एरच थाना क्षेत्र के गौती गांव में एक व्यक्ति पर उस समय हमला कर दिया गया जब वह निमंत्रण में शामिल होने गया था। मामला 17 मई की शाम का है। घायल दयासागर (55 वर्ष), पुत्र जगदीश, निवासी अहरौरा थाना एरच को गंभीर हालत में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी के वार्ड नंबर 9 में भर्ती कराया गया है।
दयासागर के साथ मौजूद उसके चचेरे भतीजे उमाकांत ने बताया कि दोनों गांव गौती में एक निमंत्रण में शामिल होने गए थे। भोजन करने के बाद कुछ लोग दयासागर की जेब से पैसे लूटने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर चार–पांच लोगों ने उस पर हमला कर दिया। इस संघर्ष में दयासागर का एक हाथ और एक पैर फ्रैक्चर हो गया, साथ ही चेहरे पर भी गंभीर चोटें आई हैं।
पीड़ित के भाई माखन सिंह की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उमाकांत ने हमलावरों में से एक को पहचानते हुए उसका नाम जगत उर्फ झिन्दे पुत्र शंकर यादव, निवासी गौती बताया है।
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और पीड़ित की तहरीर पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
👉 ताजा ख़बरों के लिए व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ें
(रोहित राजवैद्य की रिपोर्ट) Bundelivarta.com