जालौन न्यूज़ | जालौन जिले में देशभक्ति से ओतप्रोत भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के पराक्रम, विशेष रूप से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को जन-जन तक पहुंचाना और जवानों के उत्साह को नई ऊर्जा देना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) रमा आरपी निरंजन ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्कूली बच्चे, स्थानीय नेता और सैकड़ों ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
शहर के मुख्य मार्गों से निकली इस यात्रा में हजारों हाथों में लहराते तिरंगे, देशभक्ति गीतों और नारों के साथ वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति में रंग गया। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
एमएलसी रमा निरंजन ने कहा कि यह यात्रा हमारे सैनिकों के त्याग, साहस और समर्पण को सम्मान देने का प्रयास है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश की सेवा और राष्ट्रीय एकता के लिए सदैव तत्पर रहें।
यात्रा के समापन पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और सेना के अदम्य साहस को सलाम किया गया।
👉 ताजा ख़बरों के लिए व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ें
(रोहित राजवैद्य की रिपोर्ट) Bundelivarta.com