टीकमगढ़ : 61 सदस्यों की बनी टीम, सुरेंद्र सिंह लोधी बने मंडल अध्यक्ष

रोहित राजवैद्य
0

टीकमगढ़ न्यूज़। टीकमगढ़ जिले के खरगापुर विधानसभा अंतर्गत कुड़ीला मंडल में भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की गई। यह घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत की सहमति से पार्टी कार्यालय में की गई। मंडल में कुल 61 कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोधी को बधाई दी और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।




घोषित कार्यकारिणी में चंद्रेश रैकवार और भरत लोधी को महामंत्री बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. घनश्याम लोधी, श्रीमती पुष्पा कमलेश तिवारी, दृगपाल सिंह बुंदेला, रामेश्वर यादव, जगत सिंह और मुकेश राय को जिम्मेदारी सौंपी गई है।


वहीं मंत्री पद की जिम्मेदारी श्रीमती पानबाई, रवि अहिरवार, देशराज कुशवाहा, राघवेंद्र यादव, बृज बिहारी लोधी, घनश्याम रैकवार और श्रीमती बबली को दी गई है। कोषाध्यक्ष के रूप में घनश्याम लोधी की नियुक्ति हुई है।


सोशल मीडिया प्रभारी देवराज चढ़ार, मीडिया प्रभारी अरविंद सेन और कार्यालय मंत्री मंगल सिंह यादव बनाए गए हैं।


इस नई कार्यकारिणी से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यकर्ताओं ने मिलकर आने वाले चुनावों के लिए तैयारी शुरू करने का संकल्प भी लिया।


(अनिल श्रीवास की रिपोर्ट) Bundelivarta.com 



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top