झांसी न्यूज़। कानपुर देहात में सबसे लंबा समय बतौर पुलिस अधीक्षक (एसपी) सेवा देने वाले अधिकारी बी. बी. जी. टी. एस. मूर्ति का प्रमोशन हो गया है। उन्हें झांसी का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नियुक्त किया गया है।
मूर्ति जी की छवि एक सख्त लेकिन संवेदनशील अफसर की रही है। कानपुर देहात में उनके कार्यकाल के दौरान कई बड़ी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई हुई और कानून व्यवस्था मजबूत बनी रही।
उनके झांसी स्थानांतरण की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे और स्थानीय लोगों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। लोग उन्हें एक अनुशासित, ईमानदार और सक्रिय अफसर के रूप में याद करते हैं।
झांसी जैसे बड़े जिले की कमान संभालने पर उन्हें तमाम जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों ने बधाई दी है। कहा जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से झांसी में अपराध पर सख्त नियंत्रण होगा और कानून व्यवस्था और मजबूत होगी।
(रोहित राजवैद्य की रिपोर्ट) Bundelivarta.com