दतिया में पार्षद के देवर पर आरोप, महिला बोली- प्लॉट के नाम पर किया दुष्कर्म

रोहित राजवैद्य
0

दतिया न्यूज़। दतिया शहर की एक महिला ने वार्ड नंबर 13 की पार्षद के देवर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की मानें तो आरोपी ने प्लॉट दिलाने के बहाने पहले उससे संपर्क साधा और फिर भरोसे का फायदा उठाते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाए।



28 वर्षीय महिला ने थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि वह वर्ष 2021 में अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती थी। प्लॉट खरीदने को लेकर उसकी बातचीत कामद रोड इंदरगढ़ निवासी सुरेन्द्र परिहार से हुई थी। सुरेन्द्र वार्ड पार्षद का देवर है।


महिला के अनुसार 25 दिसंबर 2022 को सुरेन्द्र ने उसके घर में घुसकर जबरदस्ती की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह लगातार उसे डराता और धमकाता रहा। अगस्त 2023 में एक बार फिर वह उसके घर में घुसा और दुबारा दुष्कर्म किया।


इस घटना के बाद महिला गर्भवती हो गई। समाज और परिवार की बदनामी के डर से वह चुप रही। लेकिन जब शोषण और धमकियों की हद पार हो गई, तो उसने सोमवार रात पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।


फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है और उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।


(रोहित राजवैद्य की रिपोर्ट) Bundelivarta.com 


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top