निवाड़ी : मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, पुलिस ने बुझाया

आशुतोष नायक
0

निवाड़ी न्यूज़। मध्यप्रदेश के परिवहन घोटाले के मुख्य आरोपी सौरभ शर्मा को जमानत मिलने के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को निवाड़ी में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टैक्सी स्टैंड मेन बाजार में मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला जलाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पुतला बुझा दिया। इस दौरान हल्की झड़प भी हुई।



युवक कांग्रेस अध्यक्ष रत्नेश दिवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार भ्रष्टाचारियों को बचा रही है।


सड़क से विधानसभा तक लड़ाई का ऐलान


रत्नेश दिवेदी ने कहा कि कांग्रेस इस जमानत के खिलाफ लड़ाई को सड़क से लेकर विधानसभा तक ले जाएगी। यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर किया गया। विरोध में कांग्रेस नेता अनूप बडोनिया और ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव भी शामिल रहे।


(रोहित राजवैद्य की रिपोर्ट) Bundelivarta.com 


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top