निवाड़ी न्यूज़ | निवाड़ी जिले की PIML कंपनी में सिक्योरिटी सुपरवाइजर पर जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। घटना 14 मार्च की है, जब उत्तर प्रदेश के सीमरी निवासी मनमोहन सिंह यादव कंपनी परिसर में चल रहे विवाद को सुलझाने पहुंचे थे।
तीन लोगों ने किया हमला
कंपनी में दुकान संचालित करने वाले कल्लू यादव, अजय यादव और भुवन यादव के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। सिक्योरिटी सुपरवाइजर मनमोहन सिंह यादव ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, लेकिन तीनों ने मिलकर लोहे की सरिया से उन पर हमला कर दिया।
गंभीर हालत में झांसी रेफर
हमले में गंभीर रूप से घायल मनमोहन सिंह को पृथ्वीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप
मनमोहन सिंह का कहना है कि कंपनी ने उनके इलाज में कोई मदद नहीं की। साथ ही, आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। उन्होंने पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने शुरू की जांच
सिमरा थाना प्रभारी प्रदीप लोधी ने बताया कि तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
👉 ताजा ख़बरों के लिए व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ें
(रोहित राजवैद्य की रिपोर्ट) Bundelivarta.com