महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्रता अभियान के तहत भरोसा वर्ग कार्यक्रम आयोजित

आशुतोष नायक
0

टीकमगढ़ न्यूज़ | टीकमगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा को उनके जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक सुनिश्चित करना है, जिससे वे बिना किसी भय के अपने अधिकारों का उपयोग कर सकें और स्वतंत्र रूप से जीवन व्यतीत कर सकें।


इस अभियान के तहत महिलाओं की अलग-अलग उम्र और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उन्हें जागरूक करने के लिए नीड, परी, भरोसा, आसरा और सहारा वर्ग बनाए गए हैं। इन्हीं के अंतर्गत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना बमहोरी कलाँ में भरोसा वर्ग का आयोजन किया गया, जिसमें थाना प्रभारी रश्मि जैन एवं उनकी टीम ने युवतियों को सुरक्षा और कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं।


कार्यक्रम के दौरान युवतियों को महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आपातकालीन परिस्थितियों में उपलब्ध सरकारी सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाया कि किसी भी संकट की स्थिति में वे किस तरह पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क कर सकती हैं। इसके अलावा, महिला हेल्पलाइन नंबर, साइबर क्राइम से बचाव, घरेलू हिंसा और अन्य आपराधिक गतिविधियों से सुरक्षा से संबंधित कानूनी जानकारी भी दी गई।

थाना बमहोरी कलाँ की टीम ने महिलाओं को जागरूक करते हुए उन्हें आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए और बताया कि समाज में किसी भी प्रकार की हिंसा या अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यह अभियान पूरे जिले में निरंतर जारी रहेगा, जिसके तहत महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


👉  ताजा ख़बरों के लिए व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ें


(अनिल श्रीवास की रिपोर्ट) Bundelivarta.com

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top