टीकमगढ़ न्यूज़ | टीकमगढ़ में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशन पटेरिया ने कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला द्वारा विधानसभा में लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। पटेरिया ने कहा कि विधायक ने गलत जानकारी देकर सदन को गुमराह किया है और यदि वे 7 दिन के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते तो उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा जाएगा।
विधानसभा में उठा अवैध अफीम खेती का मुद्दा
शनिवार को विधानसभा सत्र के दौरान विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने जतारा क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती का मामला उठाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि दो गांवों में करीब 20 करोड़ की अफीम की फसल तैयार की गई, जिसमें पटेरिया के ड्राइवर की भूमिका संदिग्ध है। साथ ही, विधायक ने क्षेत्र में एक नाबालिग से दुराचार के मामले की जांच की भी मांग की थी।
राजनीतिक तकरार तेज
इन आरोपों को लेकर अब भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव बढ़ गया है। पटेरिया ने कांग्रेस विधायक पर झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए स्पष्ट किया कि वे कानूनी कार्रवाई करने को तैयार हैं। वहीं, इस पूरे मामले पर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
👉 ताजा ख़बरों के लिए व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ें
(रोहित राजवैद्य की रिपोर्ट) Bundelivarta.com