दहेज के लिए प्रताड़ना, महिला ने ससुराल वालों पर कराया केस

आशुतोष नायक
0

दतिया न्यूज़। दतिया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। 24 वर्षीय नेहा अहिरवार, जो भांडेर रोड की रहने वाली है, ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसके साथ मारपीट और दहेज के लिए दबाव बनाया जा रहा था।



शादी के बाद बढ़ी पैसों की मांग


नेहा की शादी झांसी की प्रेम नगर कॉलोनी में रहने वाले शेखर से करीब एक साल पहले हुई थी। परिवार ने अपनी क्षमता के अनुसार दहेज दिया, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ससुराल वालों ने एक लाख रुपये की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी। जब नेहा ने इसका विरोध किया तो उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।


8 महीने से मायके में रह रही पीड़िता


नेहा ने बताया कि ससुराल में उसे रोजाना प्रताड़ित किया जाता था। पति शेखर मारपीट करता, जबकि सास सुनीता और ससुर अशोक अहिरवार भी इस प्रताड़ना में शामिल थे। लगातार हो रहे अत्याचार से परेशान होकर वह अपने मायके आ गई और बीते 8 महीनों से वहीं रह रही है। इस दौरान ससुराल पक्ष ने न तो कोई खबर ली और न ही उसे वापस ले जाने की कोशिश की। कई बार पंचायत बैठी, लेकिन कोई हल नहीं निकला।


पति समेत चार लोगों पर मामला दर्ज


थाना प्रभारी सुनील बनौलिया ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद पति शेखर, सास सुनीता और ससुर अशोक अहिरवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।


(रोहित राजवैद्य की रिपोर्ट) Bundelivarta.com 


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top