पारिवारिक विवाद में ताऊ को मारी गोली, भतीजे पर भी हमला

आशुतोष नायक
0

दतिया न्यूज़ |  मुरेरा गांव के अर्जुन कुशवाहा और उसके बेटे महेन्द्र कुशवाहा ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने ही ताऊ बाबूलाल कुशवाहा पर हमला कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि हमलावरों ने बाबूलाल को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया।



बेटे को भी बेरहमी से पीटा

हमले के दौरान बाबूलाल के बेटे ओमप्रकाश को भी निशाना बनाया गया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने किसी तरह घायल पिता-पुत्र को अस्पताल पहुंचाया।


तीन आरोपियों पर केस दर्ज, गिरफ्तारी की कोशिश


घटना के बाद सोनागिर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी संतोष भार्गव ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इस हमले ने गांव में दहशत का माहौल बना दिया है। लोग इस बात से हैरान हैं कि पारिवारिक विवाद इस कदर हिंसक हो सकता है कि किसी के अपने ही रिश्तेदार खून के प्यासे बन जाएं।


ताजा ख़बरों के लिए व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ें


(रोहित राजवैद्य की रिपोर्ट) Bundelivarta.com


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top