झांसी मंडल ने टैक्स वसूली में हासिल की बड़ी सफलता

आशुतोष नायक
0

झांसी न्यूज़ | उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन विभाग की वन टाइम सेटलमेंट (OTS) योजना में झांसी मंडल ने प्रदेश में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस स्कीम के तहत बकाया टैक्स वसूली में ललितपुर जिले ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया, जबकि झांसी भी शीर्ष तीन जिलों में शामिल रहा।



ललितपुर बना नंबर वन, झांसी को तीसरा स्थान

योजना के तहत झांसी मंडल के तीन जिलों—ललितपुर, झांसी और जालौन—में बकाया टैक्स वसूली पर जोर दिया गया। ललितपुर में 2164 वाहनों पर 94.83 लाख रुपये का बकाया था, जिसके निपटारे के लिए 270 आवेदन प्राप्त हुए। विभाग ने तय समय में सभी मामलों का समाधान कर ललितपुर को प्रदेश में पहला स्थान दिलाया।

झांसी में 7065 वाहनों पर 2.54 करोड़ रुपये का बकाया था, जिसके निपटारे के लिए 767 आवेदन मिले। विभाग ने यहां भी सभी मामलों का निस्तारण कर झांसी को प्रदेश में तीसरा स्थान दिलाया। उरई ने 499 मामलों में 1.71 करोड़ रुपये की वसूली कर प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया।

5.50 करोड़ की रिकवरी जारी

संभागीय परिवहन अधिकारी (RTO) एके त्रिवेदी ने बताया कि झांसी, ललितपुर और जालौन जिलों में कुल मिलाकर लगभग 8 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया था। इसमें से 5.50 करोड़ रुपये की आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी की गई हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार की OTS योजना को शानदार प्रतिक्रिया मिली। जितने भी आवेदन आए, उन्हें तय समय में निपटाकर राजस्व वसूली में मंडल ने शानदार प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि के चलते ललितपुर ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया, जबकि झांसी तीसरे और उरई छठे स्थान पर रहा।


👉  ताजा ख़बरों के लिए व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ें


(रोहित राजवैद्य की रिपोर्ट) Bundelivarta.com

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top