खेत में पेड़ से लटका मिला किसान, झगड़े के बाद लगाई फांसी

आशुतोष नायक
0

जालौन न्यूज़। जालौन के सिरसा कलार थाना क्षेत्र के कोड़ा किरराई गांव में किसान विकास चंदेल (27) ने आत्महत्या कर ली। उसने जामुन के पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।



झगड़े के बाद खेत जाने की बात कहकर निकला था


विकास खेती कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसने प्रेम विवाह किया था। शुक्रवार रात को खाना खाते समय पत्नी पूजा देवी से किसी बात पर विवाद हो गया। झगड़े के बाद उसने खेत जाने की बात कही और घर से निकल गया।


सुबह पेड़ से लटका मिला शव


सुबह जब किसान खेतों की ओर गए, तो विकास का शव जामुन के पेड़ से लटका देखा। उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी। पिता राजेंद्र चंदेल मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।


पुलिस ने शव उतरवाकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए


सूचना पर नियामतपुर चौकी इंचार्ज शिवम सिंह पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी राजीव कुमार वैस ने बताया कि अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।


घर में मचा कोहराम


घटना के बाद 5 महीने की गर्भवती पत्नी पूजा देवी, मां सुमन देवी और छोटे भाई शिवकाश व शिवदास का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर है।


(रोहित राजवैद्य की रिपोर्ट) Bundelivarta.com 


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top