झांसी में भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष घोषित, महानगर अध्यक्ष पर सहमति नहीं

आशुतोष नायक
0

झांसी न्यूज़ | भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी। झांसी जिले के ग्रामीण क्षेत्र के लिए प्रदीप पटेल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे जिला महामंत्री के पद पर कार्यरत थे। हालांकि, झांसी महानगर जिलाध्यक्ष के नाम पर सहमति नहीं बन पाई, जिससे इसकी घोषणा रोक दी गई है।


महानगर अध्यक्ष के नाम पर नहीं बनी सहमति
झांसी में भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर पार्टी के भीतर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पैनल में भेजे गए नामों में से किसी एक पर एकराय न बनने के कारण अंतिम फैसला टाल दिया गया। इस मुद्दे पर संगठन में गहरी खींचतान जारी है।

भाजपा कार्यालय में हुई घोषणा
रविवार को झांसी स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान और राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी की उपस्थिति में प्रदीप पटेल के नाम की आधिकारिक घोषणा की गई। इसके बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

लखनऊ और दिल्ली तक सक्रिय दावेदार
महानगर अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल दावेदार लखनऊ और दिल्ली तक अपनी दावेदारी मजबूत करने में लगे हुए हैं। इसके अलावा, स्थानीय स्तर पर भी गुटबाजी देखी जा रही है। पार्टी नेतृत्व जल्द ही नाम तय कर सकता है, लेकिन फिलहाल निर्णय को टाल दिया गया है।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जारी होगी सूची
पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रदेश पदाधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाध्यक्षों की घोषणा करेंगे। इसके अलावा, चुनाव समिति के पदाधिकारियों को व्हाट्सएप के जरिए निर्णय की सूचना भेजी जाएगी। भाजपा के सह जिला चुनाव अधिकारी नंदकिशोर भिलवारे ने बताया कि झांसी महानगर जिलाध्यक्ष को लेकर विचार-विमर्श जारी है, लेकिन अभी किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन सकी है।


ताजा ख़बरों के लिए व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ें


(रोहित राजवैद्य की रिपोर्ट) Bundelivarta.com

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top