झांसी में भाजपा नेता के घर पर हमला, पथराव और फायरिंग से दहशत

आशुतोष नायक
0

झांसी न्यूज़ | झांसी के शहर कोतवाली क्षेत्र में भाजपा नेता नरेन्द्र कुशवाहा के घर पर रविवार को अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि कुशवाहा बाजार गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी अनीता और एक वर्षीय बेटी घर में अकेली थीं। दोपहर करीब 12 बजे अचानक दो दर्जन से अधिक नकाबपोश लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए पथराव शुरू कर दिया।


महिलाओं की भी थी भागीदारी
इस हमले में कुछ महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं। हमलावरों ने न सिर्फ पथराव किया, बल्कि फायरिंग भी की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। भाजपा नेता की पत्नी ने खतरा भांपते हुए अपनी बेटी के साथ खुद को घर में बंद कर लिया।

पुलिस पहुंचने से पहले हमलावर फरार
हमले की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें हमलावर भागते हुए दिखाई दिए। इसके आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

फायरिंग के सबूत मिले
पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। फिलहाल इस हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


ताजा ख़बरों के लिए व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ें


(रोहित राजवैद्य की रिपोर्ट) Bundelivarta.com

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top