दिल्ली में तरुण खटीक की हत्या पर झांसी में आक्रोश, राष्ट्रीय हिन्दू युवा संगठन ने पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Journalist Bharat Namdev
0



दिल्ली में तरुण खटीक की हत्या पर झांसी में आक्रोश, राष्ट्रीय हिन्दू युवा संगठन ने पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन




दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में होली के दिन तरुण खटीक की निर्मम हत्या के मामले ने अब झांसी में भी सियासी और सामाजिक हलचल बढ़ा दी है। राष्ट्रीय हिन्दू युवा संगठन के पदाधिकारियों ने इस घटना पर कड़ा रोष जताते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।


झांसी में राष्ट्रीय हिन्दू युवा संगठन के पदाधिकारियों ने दिल्ली के उत्तम नगर में हुई तरुण खटीक की हत्या को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। संगठन की ओर से जिलाधिकारी झांसी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए इस घटना की कड़ी निंदा की गई और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कड़ी सजा देने की मांग उठाई गई।


संगठन के जिला उपाध्यक्ष राम दुबे ने कहा कि इस दर्दनाक घटना से समाज में गहरा आक्रोश है। उनका कहना था कि एक निर्दोष युवक की इस तरह निर्मम हत्या मानवता को शर्मसार करने वाली है और इससे कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं।


संगठन ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और गवाहों तथा परिवार को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की है।


इसके साथ ही संगठन ने आगामी चैत्र नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जिले में संचालित मीट की दुकानों को नवमी तक बंद रखने की मांग प्रशासन से की है। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आने वाले दिनों में व्यापक आंदोलन करेगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top