झांसी न्यूज़ | झांसी के गुरसरांय नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन और पूर्व ADGC भान प्रकाश सिरवारिया की उनके पड़ोसी सचिन वर्मा ने गला घोंटकर हत्या कर दी। सचिन पर 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला चल रहा था, जिसकी पैरवी भान प्रकाश कर रहे थे। आरोपी का आरोप है कि वकील ने खूब फीस ली लेकिन पैरवी कमजोर रही, जिससे 19 सितंबर को सजा होने की आशंका थी। इसी गुस्से में 5 अगस्त की सुबह वह छत के रास्ते घर में घुसा और हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने 8 अगस्त को उसे सब्जी मंडी के पास से गिरफ्तार कर जुर्म कबूल कराया।
भान प्रकाश सिरवारिया 2000 से 2005 तक गुरसरांय नगर पंचायत अध्यक्ष रहे और बाद में झांसी में वकालत करने लगे। कुछ साल पहले ADGC पद से रिटायर हुए थे। 5 अगस्त को मॉर्निंग वॉक से लौटने के बाद उनका शव घर में मिला, हाथ-पैर बंधे थे। पोस्टमॉर्टम में गला घोंटने की पुष्टि हुई।
जांच में पता चला कि घटना से दो दिन पहले आरोपी सचिन से उनका झगड़ा हुआ था। सचिन ने कबूल किया कि वकील से पैरवी और बढ़ी हुई फीस को लेकर विवाद था। कर्ज चुकाने के लिए उसने बाइक गिरवी रखी थी और सजा के डर से हत्या कर दी। पुलिस ने फोरेंसिक जांच और पड़ोसियों से पूछताछ के बाद आरोपी को दबोच लिया।
👉 ताजा ख़बरों के लिए व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ें
(रोहित राजवैद्य की रिपोर्ट) Bundelivarta.com