निवाड़ी न्यूज़ | जिला कलेक्टर निवाड़ी के निर्देश पर 9 जून 2025 को खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। यह अभियान खनिज प्रभारी अधिकारी डॉ. अजय मिश्रा के निर्देशन में चलाया गया, जिसमें निरीक्षण के दौरान तीन वाहनों को अवैध खनिज ले जाते हुए पकड़ा गया।
जांच के दौरान प्रतापपुरा क्षेत्र में दो ट्रैक्टर पत्थर (खनिज) का अवैध परिवहन करते पाए गए। मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा दोनों वाहनों को तत्काल जप्त कर चौकी नाराई की अभिरक्षा में रखा गया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।
इसी क्रम में एक डंपर (10 चक्का) को एम-सेंड (डस्ट) का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। इस डंपर को ओरछा थाने की अभिरक्षा में रखकर खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
इस कार्रवाई में खनिज निरीक्षक श्री ब्रजेश कुमार के साथ विभागीय बल के सदस्य हनीफ, देवानंद और शिवम् शुक्ला भी मौजूद रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
खनिज संपदाओं के संरक्षण हेतु प्रशासन ने सख्ती दिखाई है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाइयों को गति देने का संकेत दिया है।
👉 ताजा ख़बरों के लिए व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ें
(अखंड की रिपोर्ट) Bundelivarta.com