निवाड़ी न्यूज़। निवाड़ी मेें शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर हर वर्ष की तरह राष्ट्रगीत एंव राष्ट्रगान का सामूहिक गायन कर कार्य का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में आज कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों एंव कर्मचारियों द्वारा माह मई 2025 के प्रथम कार्य-दिवस को राष्ट्रगीत एंव राष्ट्रगान मन का सामूहिक गायन किया गया।
सुबह के समय जैसे ही कार्यदिवस का प्रारंभ हुआ, वैसे ही अधिकारी-कर्मचारी कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित हुए। वहां सामूहिक रुप से राष्ट्रगीत वंदे मातरम् और राष्ट्रगान जन गण मन का भावपूर्ण गायन किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री राजेन्द्र मिश्रा विशेष रुप से उपस्थित रहे। उनके साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी और कार्यालय के कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर ने कहा कि वंदे मातरम् और जन गण मन न केवल हमारे राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक है, बल्कि यह गीत हमारी सांस्कृतिक धरोहर और आत्मिक एकता को भी मजबूती देते हैं। उन्होने कहा कि जब भी इन गीतों का स्वर गूंजता हेै, तो हमारे भीतर देश के प्रति सम्मान, समर्पण और जिम्मेदारी की भावना स्वतः जागृत होती है। यह केवल गायन नही, बल्कि हमारे कर्तव्यों की ओर एक प्रेरक आह्वान भी है।
कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारी और कर्मचारी अनुशासन के साथ कतारबद्ध होकर खडे़े रहे और पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का गायन किया। परिसर में उपस्थित लोगों के चेहरों पर देशभक्ति का जोश साफ नजर आ रहा था। कुछ कर्मचारियों ने बताया कि इस तरह का आयोजन महीने की शुरुआत को एक सकारात्मक ऊर्जा और जिम्मेदारी की भावना के साथ शुरु करने का अवसर देता है।
वंदे मातरम्, जो स्वतंत्रता संग्राम के दौर में देश के लोगों की आवाज बना था, आज भी हमें हमारी मातृभूमि के प्रति प्रेम और समर्पण की सीख देता है। वहीं जन गण मन की हर पंक्ति देश की विविधता में एकता और अखंडता को दर्शाती है। इन गीतों का गायन सिर्फ एक परंपरी नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्रीय चरित्र का बुनियाद है।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र के प्रति निष्ठा और कर्तव्यपरायणता की भावना के साथ सभी कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यों की ओर प्रस्थान किया। कलेक्ट्रेट परिसर में हुए इस आयोजन ने महीने की शुरुआत को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया।
(अनिल श्रीवास की रिपोर्ट) Bundelivarta.com