जालौन न्यूज़ | जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बुधवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की पड़ताल की। उन्होंने पुरुष और महिला वार्ड सहित विभिन्न विभागों का जायजा लिया।
मरीजों से जाना हाल, दिए सुधार के निर्देश
डीएम ने आपातकालीन कक्ष, जनरल वार्ड, महिला वार्ड, दवा वितरण कक्ष और पैथोलॉजी लैब का दौरा किया। मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुविधाओं की जानकारी ली।
व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश
निरीक्षण के दौरान डीएम ने कई निर्देश जारी किए:
-
टोकन व्यवस्था को स्पष्ट करने के लिए डिस्प्ले बोर्ड लगाने के आदेश।
-
पैथोलॉजी लैब को नई बिल्डिंग में शिफ्ट करने का निर्देश।
-
महिला अस्पताल की लैब को प्रथम तल से ग्राउंड फ्लोर पर स्थानांतरित करने के आदेश।
-
वॉटर कूलर बंद मिलने पर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश।
-
अस्पताल में पंखे, एसी और वॉटर कूलर की नियमित देखरेख के लिए कर्मचारियों की तैनाती।
-
मुख्य द्वार पर सीसीटीवी लगाने के आदेश ताकि अवैध रूप से खड़े वाहनों पर निगरानी रखी जा सके।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र देव शर्मा, पुरुष सीएमएस आनंद उपाध्याय और महिला सीएमएस सुनीता बनौधा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
👉 ताजा ख़बरों के लिए व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ें
(रोहित राजवैद्य की रिपोर्ट) Bundelivarta.com