टीकमगढ़ में एक नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले को लेकर कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला और पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसपी कार्यालय का घेराव किया। यह घटना होटल कान्हा पैलेस में हुई, जहां एक नाबालिग लड़की का यौन शोषण किया गया। विधायक ने आरोप लगाया कि पीड़िता को न सिर्फ शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, बल्कि उसे ब्लैकमेल करके घर से जेवरात और पैसे भी मंगवाए गए। कांग्रेस ने पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए मांग की कि आरोपी होटल मालिक के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।
छीपौन मवई में रेप के बाद युवती की हत्या, परिजनों का पुलिस पर गुस्सा
इसी जिले के छीपौन मवई इलाके में एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां रोहिनी अहिरवार नाम की युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। उसका शव रायपुर के जंगल में फांसी पर लटका हुआ मिला। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उनकी शिकायत के बावजूद संदिग्ध के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस घटना ने जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
इस मौके पर कांग्रेस के जिला प्रभारी रेखा चौधरी, जिला अध्यक्ष नवीन साहू और अन्य नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी गंभीर अपराधों में शामिल हैं, लेकिन सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम रही है। कांग्रेस ने
(रोहित राजवैद्य की रिपोर्ट) Bundelivarta.com