ललितपुर के गौना रेंज स्थित रिछा महोली के जंगल में तीन मार्च को एक तेंदुए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पेड़ से फंदे में लटका मिला। वन विभाग ने मामले की जांच तेज कर दी है और पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

बुधवार को झांसी के वन संरक्षक महावीर कौलाजी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सीन को रीक्रिएट करवाया और आसपास के इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया। जांच में यह सामने आया कि तेंदुआ किसी फंदे में फंस गया था, जिससे निकलने के लिए उसने संघर्ष किया। उसके घिसटने के निशान और ट्रेल भी घटनास्थल पर मिले हैं।
वन विभाग ने जंगल में फंदा निरोधी अभियान चलाने का फैसला किया है, जिसमें जिला पुलिस की भी मदद ली जाएगी। विभाग जंगल में गश्त और निगरानी बढ़ाएगा ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
वन विभाग ने किसानों को चेतावनी दी है कि वे अपने खेतों में जंगली सूअरों को पकड़ने के लिए अवैध फंदे न लगाएं। ऐसा करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वन विभाग मामले की गहन जांच कर रहा है और दोषियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
(रोहित राजवैद्य की रिपोर्ट) Bundelivarta.com
रोहित राजवैद्यChitrakoot
पलक श्रीवासLalitpur
पलक श्रीवासJhansi
पलक श्रीवासLalitpur