चित्रकूट में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने चार महिलाओं को कुचला, दो की मौत

आशुतोष नायक
0

चित्रकूट के शिवरामपुर चौकी क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां एक अज्ञात वाहन ने चार महिलाओं को बेरहमी से टक्कर मार दी। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
यह घटना झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैहार गांव के पास हुई। सुबह करीब 5 बजे, चारों महिलाएं शिवरामपुर से बैहार गांव से पूरी बनवाकर वापस लौट रही थीं, जब एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजा बेटी (पत्नी रामानुज) और श्याम पति की पत्नी रमणी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। संगीता (पत्नी रामनरेश) और प्रियंका (पत्नी जुगल किशोर) गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक की तलाश शुरू कर दी है, जो घटना के बाद फरार हो गया है।
इस दुखद घटना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है। पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

यह हादसा एक बार फिर सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने की समस्या को उजागर करता है। ऐसे हादसों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है, ताकि और जिंदगियां यूं ही न खोई जाएं।


(रोहित राजवैद्य की रिपोर्ट) Bundelivarta.com 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top