टीकमगढ़ न्यूज। सोशल मीडिया पर इन दिनों “कॉकरोच जनता पार्टी” के पोस्टर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसी बीच टीकमगढ़ जिले के युवा चेहरे अनिल श्रीवास का एक डिजिटल पोस्टर इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। पोस्टर में उन्हें “टीकमगढ़ जिलाध्यक्ष” के रूप में नामित किया गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
पोस्टर में क्या लिखा है?
वायरल पोस्टर में बड़े अक्षरों में लिखा गया है —
“कॉकरोच जनता पार्टी”
जिसके नीचे पार्टी का नारा
“स्वच्छता • समानता • संघर्ष”
दिया गया है।
पोस्टर में संगठनात्मक घोषणा करते हुए लिखा गया है कि —
कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय के निर्देशानुसार अनिल श्रीवास जी को टीकमगढ़ जिलाध्यक्ष नामित किया जाता है।
साथ ही पोस्टर में यह संदेश भी दिया गया है कि —
हमें पूर्ण विश्वास है कि आप पार्टी को नए शिखर तक पहुँचाएंगे।
स्लोगन ने खींचा लोगों का ध्यान
पोस्टर में एक अलग अंदाज का स्लोगन भी लिखा गया है —
छोटा है, मेहनती है, हर जगह टिकता है, कॉकरोच है — इसलिए महान है!
वहीं दूसरी ओर पार्टी का नारा —
“नारा हमारा — कॉकरोच का होगा सितारा!”
भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
सोशल मीडिया पर वायरल
फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर यह पोस्टर तेजी से शेयर किया जा रहा है। कई यूजर्स इसे युवाओं की नई डिजिटल राजनीति बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे मजाकिया लेकिन क्रिएटिव सोशल मीडिया ट्रेंड मान रहे हैं।
क्या है कॉकरोच जनता पार्टी?
जानकारी के मुताबिक “कॉकरोच जनता पार्टी” कोई पंजीकृत राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर चल रहा एक व्यंग्यात्मक और डिजिटल अभियान है। यह ट्रेंड युवाओं द्वारा बेरोजगारी, सिस्टम और विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखने के लिए शुरू किया गया बताया जा रहा है।



