टीकमगढ़ : आजाद जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

रोहित राजवैद्य
0

टीकमगढ़ न्यूज़ | भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा स्थानीय कलेक्ट्रेट परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता व नागरिक शामिल हुए।



माल्यार्पण कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने आजाद के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन देशभक्ति, साहस और आत्मबलिदान की अद्वितीय मिसाल है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे आजाद के जीवन से प्रेरणा लें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।


कार्यक्रम की शुरुआत चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर की गई, इसके बाद उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने आजाद के क्रांतिकारी योगदान, विशेषकर काकोरी कांड, असेंबली बम कांड और लाहौर में सांडर्स की हत्या जैसे ऐतिहासिक कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्हें आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला महान क्रांतिकारी बताया।


चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को वर्तमान अलीराजपुर जिले के भाबरा गांव में हुआ था। वे हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (HSRA) के प्रमुख सदस्य रहे। वर्ष 1931 में इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में उन्होंने अंग्रेजों से लड़ते हुए अंतिम गोली खुद को मारकर मातृभूमि के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।


कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती विभा श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी, पूरन लोधी, रोहित खटीक, अभिषेक खरे रानू, मनोज देवलिया, रीतेश भदौरा, अंकित तोमर, नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी सहित अनेक पार्षद, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


अन्य प्रमुख उपस्थिति में बलवीर जोशी, जनमेजय तिवारी, मुन्ना लाल साहू, रविंद्र श्रीवास्तव, महेश साहू, पंकज प्रजापति, गोविंद प्रजापति, संजू झा, अज्जू गाड़े, रोहित चौरसिया, रधुवीर, रामकुमार, मनीष श्रीवास्तव, शुभम व्यास, शक्ति सिंह राय, शक्ति दौदरियां, पुष्पा यादव, संध्या सोनी, पूनम परमार, देवेंद्र सेन, अरविंद श्रीवास्तव, आकाश अवस्थी, जितेंद्र जैकी यादव, संस्कार रजक, हिमांशु हनी जैन, अक्षय परमार, अंशुल सोनी, राजेश सोनी, सौरभ खरे, अवधेश तिवारी, हिमांशु तिवारी, अजय परमार, गुलशन सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत में सभी ने 'वंदे मातरम्' और 'भारत माता की जय' के नारों के साथ आजाद के देशभक्ति पूर्ण जीवन को नमन किया।


👉  ताजा ख़बरों के लिए व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ें


(अनिल श्रीवास की रिपोर्ट) Bundelivarta.com



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top