झांसी न्यूज़ | झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी इलाके में एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी मिली है कि तीन साल पहले महिला ऊषा और उसका पति संतोष भागकर शादी कर चुके थे। दोनों झांसी में मजदूरी करते थे। कुछ समय पहले महिला की पड़ोस में रहने वाले संतोष से दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली और साथ रहने लगे। महिला के अपने दो बच्चे अपने पिता के पास रहते थे।
9 जून को ऊषा ने अपने माता-पिता को बताया कि संतोष से उसके ब्रासलेट खो जाने को लेकर झगड़ा हुआ था। पिता का कहना है कि दामाद ने चाकू लेकर उसे मारने की धमकी दी थी। महिला ने थाने जाने की बात कही, लेकिन दामाद ने नहीं जाने दिया। अगले दिन संतोष ने परिवार को बताया कि ऊषा ने फांसी लगा ली है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
संतोष की बुआ ने बताया कि संतोष परेशान नहीं करता था, बल्कि ऊषा खुद अक्सर फांसी लगाने की धमकी देती थी। घटना के दिन संतोष काम पर गया था, तभी महिला ने फांसी लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
👉 ताजा ख़बरों के लिए व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ें
(रोहित राजवैद्य की रिपोर्ट) Bundelivarta.com