घर में घुसकर महिला से की छेड़छाड़ : पुलिस ने किया मामला दर्ज

रोहित राजवैद्य
0

झांसी न्यूज़ | झांसी के गुरसराय से ऐसी खबर सामने आ रही है जिससे महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे है। बीते दिनों रात करीब 10 बजे जब महिला घर में अकेली थी, तभी युवक उसके घर मे जबरदस्ती घुस आया और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा, और महिला के साथ मारपीट की। पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है।



मामले की जानकारी के अनुसार अफरोज पत्नी सलीम अली शहीदगंज एरच रोड़ कस्बा के रहने वाले है, अफरोज ने बताया कि उसका पति ट्रक ड्राइवर हैं जो, बीते दिनों 31 मई को काम से बाहर गये हुए थे, और उसके बच्चे नानी के घर गये हुए थे। महिला घर में अकेली थी, रात करीब 10 बजे मोहल्ले के अजीत का बेटा शानू उसके घर  के दरवाजे पर खटखटाने लगा, महिला ने दरवाजा खोला तो  शानू उसके  कमरे में जबरदस्ती घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा, जब महिला ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट की और उसे जान से  मारने की धमकी दी, महिला के चिल्लाने पर शानू वहां से भाग गया, महिला घर से बाहर आकर चिल्लाई तो युवक अपने भाईयों के साथ महिला के घर में घुस गया और महिला के साथ गाली-गलौच और मारपीट की, जिससे महिला को काफी गंभीर चोट आई, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। महिला अस्पताल में भर्ती थी इसलिए वह शिकायत दर्ज नही करा सकी। 


 10 जून को  महिला ने आरोपियों  के  खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, गुरसराय थाना पुलिस ने बी.एन.एस की धारा 74, 117(2), 115(2), 352, 351(3), 333 के तहत आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है, और महिला को न्याय दिलाने का अश्वासन  दिया है |

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top